राँची: एसएसपी राकेश रंजन ने देर रात एकरा मस्जिद पहुंचकर दी रमज़ान और ईद की शुभकामनाएं

Spread the love

राँची: शहर में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए राँची के एसएसपी राकेश रंजन सोमवार देर रात करीब 12 बजे अपनी टीम के साथ एकरा मस्जिद पहुंचे।


इस दौरान उन्होंने मस्जिद में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात की और सभी को पवित्र रमज़ान माह तथा आने वाली ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।


एसएसपी राकेश रंजन ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय सामाजिक एकता और सद्भाव सबसे महत्वपूर्ण होता है, और पुलिस प्रशासन हमेशा आम जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है।

मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और पुलिस प्रशासन के इस कदम को सौहार्द बढ़ाने वाला बताया।
राँची पुलिस द्वारा इस तरह की पहल शहर में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ सामुदायिक संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply