रांची के केन्द्रीय पुस्तकालय चार महीने से बंद, बच्चों का भविष्य संकट में – इमाम ‌‌ सफी

Spread the love

मंगलवार को रांची के केन्द्रीय पुस्तकालय जो पिछले चार महीने से बंद पड़ा है को पुनः पठन-पाठन प्रारंभ करने की मांग किया गया। बताते चलें पिछले 14 जुन 2023 को पुस्तकालय के छत का टुट के गिरने के कारण एक छात्र की मौके पर मृत्यु हो गई थी। उसके दुसरे दिन 15 जुन को अगले आदेश तक पुस्तकालय बंद रहेगा कि एक नोटिस चिपका कर पुस्तकालय बंद कर दिया गया। तब से अब तक पुस्तकालय उसी तरह जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। दूर दराज से रांची में आकर लगभग चार सो पढ़ने वाले गरीब व मध्यम वर्ग के छात्रों की पढ़ाई चौपट हो गई है। छात्रों द्वारा पुस्तकालय प्रशासन से खोलने की अनुरोध पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। ‌

झारखंड यूथ एसोसिएशन के संयोजक इमाम सफी ने कहा , केन्द्रीय पुस्तकालय का इतने दिनों तक बंद रहना बहुत चिंता की बात है, सरकार को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा हेमंत सोरेन की सरकार में हर विभाग लापरवाही और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। सरकार के गतिविधि से ऐसा लगता है जैसे युवाओं के भविष्य बर्बाद करने का संकल्प ले रखा है। चार वर्ष में सरकार एक स्थानीय, नियोजन नीति नहीं बनाई। जेएसएससी द्वारा परीक्षाएं नहीं हो रही है अगर कोई परीक्षा होने वाली होती भी है तो किसी कारण बता कर स्थगित कर दी जाती है। उससे बदतर स्थिति जेपीएससी की है, ससातवीं से दसवीं परीक्षा परिणाम घोषित हुए लगभग दो साल हो गया लेकिन अभी तक विज्ञान भी नहीं आया , जो कि नियमत: प्रत्येक वर्ष परीक्षा होनी चाहिए थी। छात्रों का नौकरी का उम्र और उम्मीद इंतजार करते हुए खत्म हो रही है ! सरकार भगवान भरोसे चल रही है।

इस मौके पर समीर अली, अशोक कुमार, विशाल शर्मा, दिलेश्वर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply