झारखंड आंदोलन के पुरोधा, महान हाॅकी खिलाड़ी और प्रखर राजनीतिज्ञ मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की 121वीं जयंती पर आज संध्या 6 बजे राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री उत्तम यादव के नेतृत्व में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में उनके प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी।

मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री उत्तम यादव ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा राजनितिक, पत्रकार, लेखक, शिक्षाविद के साथ-साथ 1925 में ऑक्सफोर्ड ब्लू का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे। उनकी कप्तानी में 1928 में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। जयपाल सिंह मुंडा असाधारण रुप से प्रतिभाशाली थे। वह 1939 जनवरी में आदिवासी महासभा की अध्यक्षता ग्रहण की जिसके बाद उन्होंने बिहार से अलग झारखंड राज्य की मांग की। इसके बाद जयपाल सिंह देश के आवाज बन गये। आज के इस दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रकाश तिर्की, सावन लिंडा, नितेश वर्मा, सोनू गुप्ता, दीपक वर्मा, मनोज प्रसाद, अनुराग तिर्की, राहुल कच्छप, अंश वर्मा, उपस्थित थे।
