रांची में बारिश से राहत, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश

Spread the love

झारखंड में गुरुवार को रांची समेत चतरा, गुमला, देवघर, लातेहार, रामगढ़, साहिबगंज, गोड्डा में बारिश हुई. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई. पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. हालांकि, राज्य में मानसून की सक्रियता कमजोर रही. सबसे अधिक बारिश डुमरी (गुमला) में 70.8 मिमी रिकार्ड की गयी. सबसे अधिक तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया।





मौसम विभाग के मुताबिक 12 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. राज्य में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरी। जबकि रांची में शुक्रवार को बादल छाये रहेंगे, दो या दो से अधिक बार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 13 जुलाई को राज्य के मध्य और निकटवर्ती उत्तरी भागों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना हैशनिवार को रांची समेत रामगढ,बोकारो,हजारीबाग,गिरिडीह और धनबाद में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply