गणतंत्र दिवस समारोह 2025: राष्ट्रीय गौरव एवं विकास का अद्भुत संगम

Spread the love

आज गणतंत्र दिवस के 76वें वर्षगाँठ के अवसर पर कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी ली और तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गर्व का प्रदर्शन किया।

कल्याण मंत्री ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान और लोकतंत्र की नींव रखने में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने गुमला जिले के वीर सपूतों, जैसे लांस नायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का और स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, बख्तर साय आदि के योगदान की सराहना की।



विभिन्न विभागों की उपलब्धियां और योजनाएं:-

जिला प्रशासन द्वारा जनता को समर्पित कई विकासात्मक योजनाओं और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया।

शिक्षा और छात्रवृत्ति योजनाएं:-

वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्री-मेट्रिक और पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्तियों के तहत कुल ₹36.66 करोड़ की राशि वितरित की गई।
“मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना” के तहत 2021-25 में 73 छात्रों को लाभान्वित किया गया।

साइकिल वितरण योजना:-

वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में अब तक 4,71,090 साइकिलें वितरित की गईं।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना:-

गुमला जिले में 304 लाभुकों को ₹13.96 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई।

*प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM JANMAN):*
जिले में PVTG बहुल 13 ग्रामों में मल्टी-पर्पज सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।
कुल 1,194 PM JANMAN आवास स्वीकृत किए गए।


खेलकूद क्षेत्र में प्रगति:-
गुमला के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया।
अंडर-20 और अंडर-17 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन भारतीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ।
68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में गुमला की बालिका टीम विजेता रही।

पर्यटन:-
:सीरा-सीता महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किया गया।

*ग्रामीण विकास:*”अबुआ आवास योजना” के तहत 2023-24 में 7,663 और 2024-25 में 11,399 लाभार्थियों को आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई.

*सामाजिक सुरक्षा*:”मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना” के तहत 1,75,650 लाभुकों को प्रति माह ₹2,500 का भुगतान किया गया।

*समाज कल्याण विभाग:* “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” से 27,499 छात्राओं को लाभान्वित किया गया।



झांकियों और परेड का प्रदर्शन:-

जिले के विभिन्न विभागों द्वारा कुल 10 झांकियां प्रदर्शित की गईं। कृषि विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला, जबकि वन विभाग और JSLPS को क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया।
परेड प्रदर्शन में SSB 32 (BN) सीलम गुमला की टीम प्रथम, IRB 5 शिलाफारी की टीम द्वितीय और DAV महिला NCC कैडेट लूथरेन उच्च विद्यालय गुमला की टीम तृतीय स्थान पर रहीं।

सम्मान और नियुक्तियां:-

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही, चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 213 चयनित अभ्यर्थियों में से 10 को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिला प्रशासन के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त गुमला श्री कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक गुमला शंभू कुमार सिंह, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, SSB कमांडेंट , परियोजना निदेशक ITDA गुमला, उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी तथा सैकड़ों की संख्या में जिले के नागरिकों की उपस्थित रही।

Leave a Reply