राष्ट्रीय जनता दल के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली में मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर की निगरानी में विधायक की जांच की जा रही है। जांच के दौरान किडनी, लीवर व शरीर के अन्य स्थान में इन्फेक्शन पाया गया है।

विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से उनके परिजनों और आरजेडी कार्यकर्ताओं में दुःखी हैं। झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार हालचाल ले रहे हैं। कई लोग बाबा बैदनाथ से उनके स्वस्थ होने की मनोकामना कर रहे हैं।