राउन्ड टेबल इंडिया 284 और लेडिज सर्कल इंडिया 142 ने 100 वंचित बच्चों को PJP सिनेमा में फाइटर मूवी दिखाया। 50 बच्चे वाल्मीकि अनाथालय और 50 बच्चे चुटिया के स्लम बस्तियो से आए थे। बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागरूक करने के लिए फाइटर मूवी को दिखाया गया। मूवी देखने के बाद बच्चों को स्टारकार्ड गेमिंग में सब बच्चों ने गेम्स खेले और उसके बाद मेक्सि राजा में सबने भोजन किया है।

राउन्ड टेबल इंडिया का मकसद है वंचित बच्चों के लिए स्कूल बनाना और उसमे सारी सुविधाएं बनाना। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन प्रतीक आड़ूकिया , सचिव तन्य अग्रवाल, लेडिज सर्कल चेयर पर्सन मिताली आड़ूकिया , शुभम साबू, नीतिका साबू का पूरा योगदान रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी आलोक गेरा ने दी।
