बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में हुआ रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन

Spread the love

बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में सोमवार को रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन किया गया। पवित्र माह सावन के तीसरे सोमवारी के उपलक्ष्य में बाबा विद्यापति स्मारक समिति के तत्वाधान में पूरे विधि विधान के साथ बाबा भोलेनाथ  की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि रांची विधानसभा के विधायक श्री सी पी सिंह रहे, जिनको समिति के अध्यक्ष ने फूलमाला, अंगवस्त्र एवं मिथिला पाग पहना के सम्मानित किया गया. उन्होंने* *बाबा विद्यापति स्मारक समिति को इस आयोजन के लिए बधाई दी.

इस रूद्राभिषेक यज्ञ में पंडित मुकेश झा शास्त्री, बिंदु शेखर झा और प्रवीण मिश्रा एवं यजमान के रूप में समिति के उपाध्यक्ष आशु झा रहे। इस दौरान हवन यज्ञ किया गया। यज्ञ की प्रखर अग्नि में समिति के सदस्यों व शिवभक्तों ने आहुतियां डाल विश्व कल्याण के लिए कामना की। समिति के अध्यक्ष जयन्त झा ने बताया कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का प्रिय मास है,* *और देवों में भगवान शिव से बड़ा कोई देव नहीं है। भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होने वाले तथा कठिन से कठिन वरदान देने वाले हैं। भस्मासुर जैसे राक्षस से भी प्रसन्न होकर उन्हें भी वरदान दिया जिसके सिर पर हाथ रखेगा वही भस्म हो जाएगा। रावण के पिता ने सोने की लंका दान में मांग ली सो भी तुरंत ही दे दिया। ऐसे हैं हमारे भोले बाबा। उन्होंने बताया कि वैसे तो सावन का पूरा महीना ही भगवान* *शिव को अर्पित होता है। लेकिन रुद्राभिषेक का सावन में एक अलग ही महत्व है रुद्राभिषेक की पूजा से जीवन के नकारात्मक हालात भी बदल जाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार रुद्राभिषेक करने से पूर्व जन्मों के पापों से भी मुक्ति मिल जाती है।

उन्होंने बताया की इस महीने में भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्त की समस्त* *मनोकामना पूर्ण करते हैं। पूजा के उपरांत महाभंडारा का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत भक्तों में महाप्रसाद के रूप में पूरी, शब्जी, खीर और बुंदिया वितरित किया गया।* *इस अवसर पर समिति के उदित नारायण ठाकुर, आशु झा, पूर्णेन्दु ठाकुर, ज्ञानदेव झा, मृत्युंजय झा, संतोष मिश्रा, मनोज झा, गोपाल ठाकुर, रंजीतलाल दास, छवि झा, बिंदु झा, अंजनी कांत झा, अमरनाथ झा, आशुतोष झा, राजेश झा, कृतेश झा, संतोष मिश्रा, सुनील सिन्हा राजेश प्रसाद, राजीव रंजन, राजू महतो, रमेश भारती, भानु कच्छप, बिमल कच्छप सौरभ कुणाल, अशोक पाण्डेय आदि ने हवन करके रुद्राभिषेक महायज्ञ की पूर्णाहुति की। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष जयन्त झा ने दी!

Leave a Reply