गरीबों के आशियानों का बचाव — Somvit Maji की जिम्मेदार पहल ।

Spread the love

जेल मोड़ ट्रेकर स्टैंड के पास रांची नगर निगम द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ने की कार्रवाई की सूचना प्राप्त हुई। आज कई गरीब और पीड़ित परिवार अपनी व्यथा लेकर मेरे पास पहुँचे। उनकी बात सुनकर मन गहराई से व्यथित हुआ।

मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ —
बिना पुनर्वास किसी भी गरीब परिवार को उजाड़ना न तो न्यायसंगत है और न ही स्वीकार्य।

तुरंत कार्रवाई करते हुए मैंने नगर निगम आयुक्त से संपर्क साधा और पूरे मामले की जानकारी देते हुए आग्रह किया कि जब तक उचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित न हो, किसी भी परिवार का घर न तोड़ा जाए।

गरीबों के आशियाने टूटें, यह मैं होने नहीं दूँगा।
मैं हमेशा आपके साथ हूँ — और न्याय हर हाल में दिलाया जाएगा।

— Somvit Maji

Leave a Reply