आज 11:00 बजे प्रेमशिला मुर्मू, सोनुवा प्रखंड, पश्चिम सिंहभूम ज़िला निवासी और सेंगेल महिला मोर्चा, कोल्हान की अध्यक्ष ने आत्मदाह करने की घोषणा की है। प्रेमशीला मुर्मू ने 15 नवंबर के दिन के 1:00 बजे जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर के पास बिरसा मुंडा की मूर्ति के समक्ष आत्मदाह करने का निर्णय लिया है। यदि कल प्रधानमंत्री मोदी, सरना धर्म कोड के मान्यता की घोषणा उलिहातू में नहीं करेंगे।

भारत के लगभग 15 करोड़ आदिवासी समाज को एक तरफ उनकी धार्मिक आजादी नहीं देना जहां संविधान- कानून का गला घोंटने जैसा है और जोर जबरदस्ती सबको हिंदू, मुसलमान, ईसाई आदि बनाने के लिए मजबूर करना है। वहीं अपनी जान की बाजी लगाकर भी सरना धर्म कोड की मान्यता को हासिल करने के लिए बलिदानी साहस को कुचलने के लिए सेंगेल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना बिल्कुल निंदनीय है। सेंगेल इसकी भर्त्सना करता है और निकट भविष्य में बड़े निर्णायक जन आंदोलन की घोषणा करेगा। उम्मीद है की प्रधानमंत्री भारत के प्रकृति पूजक आदिवासियों की भावनाओं का सम्मान करेंगे और उलिहातू में सरना धर्म कोड के मान्यता की घोषणा करेंगे।
सेंगेल पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कल, बिरसा जयंती 15 नवंबर को विभिन्न जिलों के मुख्यालय में प्रातः 10 से 1:00 बजे तक बिरसा मुंडा और अन्य शहीदों के प्रतिमा या फोटो के सामने अपनी मांगों के लिए अनशन का कार्यक्रम करेगा। सालखन मुर्मू और सुमित्रा मुर्मू साकची गोलचक्कर में शामिल रहेंगे।
वहीं कल रात चंद्र मोहन मारडी को पेटरवार प्रखंड, बोकारो जिला को पेटरवार थाना द्वारा, पृथ्वी मुर्मू और विक्रम हेंब्रम को बागबेड़ा थाना, जमशेदपुर द्वारा और कान्हूराम टुडू, सोनवा प्रखंड, पश्चिम सिंहभूम जिला को गम्हरिया थाना, सरायकेला जिला द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।