
रांची: सेवा भारती रांची महानगर भाग-4 की मासिक बैठक सह होली मिलन समारोह शनिवार 28 फरवरी 2026 को सेवा निकेतन, प्रकाश नगर, बिरसा चौक रांची में आयोजित किया गया। बैठक में संस्कार केंद्र एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र को सुचारू रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाग-4 के सचिव विनय कुमार ने कहा कि संस्कार केंद्रों से अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ा जाए तथा उनमें अनुशासन और संस्कार विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर भाग-4 की शिक्षिकाएं एवं निरीक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया।
बैठक के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में सचिव विनय कुमार, विनय गांगुली, मनोज कुमार, बलदेव प्रसाद, मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार सहित भाग-4 के सभी निरीक्षिकाएं एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।