सेवा भारती,झारखंड के विभिन्न सेवा आयामों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक सेवा निकेतन,प्रकाश नगर,बिरसा चौक,रांची में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरशरण प्रसाद ने संघ शताब्दी वर्ष पर कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण, स्वदेशी जागरण,नागरिक कर्तव्य, समरसता के पंच परिवर्तन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। सेवा भारती के कार्य एवं कार्यकर्ता विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि अपने प्रांत के शिक्षा, स्वास्थ्य,स्वावलंबन,सामाजिक सहित 15 आयामों की अलग- अलग टोली बनाकर सेवा कार्य को गति देना है। सामाजिक कार्यों में मातृशक्ति की रुचि जागृत कर सेवा कार्य से जोड़ना है।


बैठक में सह शिक्षा आयाम प्रमुख श्रीमती रश्मि मिश्रा,सीएसआर कार्य की जिम्मेदारी अनिल कुमार सिन्हा,छात्रावास प्रमुख राकेश कुमार को को नवीन दायित्व की घोषणा की गई। बैठक में आयाम प्रमुखों ने अपने कार्य वृत्त रखा और गुणवत्ता पूर्ण कार्य विस्तार करने पर जोर दिया।