देवघर शिव बारात में शामिल होने का मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रण, शिवरात्रि महोत्सव समिति ने की मुलाकात

Spread the love

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा परिसर में शिवरात्रि महोत्सव समिति, बैद्यनाथधाम–देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देवघर में आयोजित होने वाले भव्य शिव बारात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया।


प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को शिव बारात महोत्सव की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री से सपरिवार इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से आयोजन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और उनके आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर देवघर विधायक सुरेश पासवान, शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम–देवघर के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। देवघर में आयोजित होने वाली शिव बारात महाशिवरात्रि के अवसर पर राज्य के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक मानी जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Leave a Reply