बोड़ेया चौक पर धूमधाम से सोहराई जतरा का आयोजन

Spread the love

रांची, 23 अक्टूबर 2025 – कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया को बोड़ेया-अरसंडे काँके रांची में सोहराई जतरा का आयोजन पारंपरिक धूमधाम के साथ किया गया। यह कार्यक्रम सोहराई जतरा पूजा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मौजा बोड़ेया के विश्वकर्मा पहान और अरसंडे मौजा के बहादुर पहान ने पारंपरिक वेशभूषा और बाजे-गाजे के साथ की। इस अवसर पर गौरैया देवता (ग्राम देवता) की पूजा में रंगवा मुर्गा की बलि देकर गांव और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की गई।


अपराह्न 4:00 बजे से खोड़हा मंडली ने पारंपरिक गीत और नृत्य से जतरा का रंग बढ़ाया। लापुंग और बेड़ों से आई नृत्य मंडलियां भी दर्शकों का मुख्य आकर्षण रही।

मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत, विशिष्ट अतिथि के रूप में फूलचंद (केंद्रीय सरना समिति), किरण देवी (जिला परिषद सदस्य) और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जय मंगल उरांव उपस्थित रहे।


पंचायत मुखिया सोमा उरांव, सह अध्यक्ष झारखंड प्रदेश मुखिया संघ ने सोहराई जतरा के महत्व और सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा पर जोर दिया। सभी उपस्थित लोगों ने पूर्वजों की धरोहर को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अमर तिर्की, उपाध्यक्ष अनिल उरांव, सचिव डॉ. प्रकाश उरांव, उप सचिव रतन उरांव, कोषाध्यक्ष नितेश पहान, उप कोषाध्यक्ष अमित टोप्पो, दोनों पहान और समिति के अन्य कार्यकारिणी सदस्य एवं संरक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संपर्क:
सोमा उरांव, मुखिया, सह अध्यक्ष झारखंड प्रदेश मुखिया संघ
📞 8709 738 453

Leave a Reply