
रांची: खेल के दौरान होने वाली चोटें अब खिलाड़ियों के करियर में बाधा नहीं बनेंगी। इसी उद्देश्य को लेकर होटल बीएनआर चाणक्य में पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची के तत्वावधान में ‘स्पोर्ट्स इंजरी कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारस एचईसी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक की आधिकारिक लॉन्चिंग भी की गई।
यह स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक हर शुक्रवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। क्लिनिक में खिलाड़ियों को मात्र ₹200 पर परामर्श, सीटी स्कैन व एमआरआई पर 50% तक की छूट, फिजियोथेरेपी पर 50% और सर्जरी पर 30% तक की विशेष छूट दी जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि खेल के दौरान चोट लगना स्वाभाविक है, लेकिन समय पर सही इलाज और वैज्ञानिक रिहैबिलिटेशन से खिलाड़ी न केवल जल्दी स्वस्थ हो सकता है, बल्कि सुरक्षित रूप से मैदान में वापसी भी कर सकता है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए आधुनिक खेल चिकित्सा की जानकारी प्रदान करते हैं।
कॉन्क्लेव में पारस एचईसी हॉस्पिटल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञों ने खेल से जुड़ी चोटों के आधुनिक उपचार, वैज्ञानिक रिहैबिलिटेशन और तेज़ रिकवरी पर विस्तृत जानकारी साझा की।
ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. निर्मल कुमार ने कहा कि खेल के दौरान लगने वाली चोटों को नजरअंदाज करना भविष्य में गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। समय पर सही पहचान, आधुनिक इलाज और वैज्ञानिक फिजियोथेरेपी से खिलाड़ी पूरी फिटनेस के साथ मैदान में वापसी कर सकता है।

ऑर्थोपेडिक्स कंसल्टेंट डॉ. विवेक कुमार डेविड ने बताया कि हर खेल चोट के लिए सर्जरी आवश्यक नहीं होती। कई मामलों में नॉन-सर्जिकल उपचार, आधुनिक रिहैब तकनीक और नियमित फिजियोथेरेपी से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
वहीं ऑर्थोपेडिक्स कंसल्टेंट डॉ. अवकाश कुमार ने कहा कि इलाज के साथ-साथ सही रिहैब और कंडीशनिंग बेहद जरूरी है। जल्दबाजी में मैदान पर लौटने से दोबारा चोट का खतरा बढ़ जाता है, जबकि वैज्ञानिक और चरणबद्ध रिहैब प्रोग्राम सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करता है।
हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि पारस एचईसी हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को चोट से बचाव, समय पर उपचार और संपूर्ण रिकवरी के प्रति जागरूक करना भी है। ‘स्पोर्ट्स इंजरी कॉन्क्लेव’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आधुनिक खेल चिकित्सा सेवाओं को समाज तक पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर पारस हेल्थ के अन्य केंद्रों से डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. नासिर अहमद मीर, डॉ. राहुल खन्ना, डॉ. मोहम्मद हसीब गनी और डॉ. डी. पी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक और फिजियोथेरेपिस्ट उपस्थित रहे।