प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो ने दिल्ली दौरे के दौरान केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात।

Spread the love

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी दिल्ली दौरे पर है इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद  मीर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड प्रभारी सीरी बेला प्रसाद,  झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री प्रदीप यादव  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं संगठन प्रभारी श्री वेणुगोपाल से मुलाकात कर कांग्रेस के नये मुख्यालय के उद्घाटन की बधाई दी।


मुलाकात के क्रम में श्री  केशव महतो कमलेश ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन द्वारा संगठन हित में विगत महीना में चलाए गए सभी कार्यक्रम की  एक प्रगति प्रतिवेदन सौंपा और बताया कि भाजपा द्वारा संविधान पर हो रहे लगातार हमले के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी के नेतृत्व में शहीद चौक से राजभवन तक एक विशाल मार्च एवं धरना प्रदर्शन किया गया  और और कांग्रेस के मंत्रियों के द्वारा कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार का कार्यक्रम भी लगातार किया जा रहा है उसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई झारखंड में महागठबंधन सरकार द्वारा मैया सम्मान योजना के तहत ₹2500 देने की झारखंड वासियों को दी गई  गारंटी के अनुसार पूरी करने की जानकारी दी। “जय बापू” “जय भीम” “जय संविधान” के तहत चलाए जा रहे अंबेडकर सम्मान यात्रा की भी जानकारी दी जो कई जिलों में पूर्ण हो चुका है तथा यह कार्यक्रम प्रखंड स्तर पर चलाए जा रहा है।

Leave a Reply