राज्य स्तरीय युवा संवाद – पर्यावरण और सतत विकास पर चर्चा।

Spread the love

रांची में “लेक गार्डन्स वूमेन एंड चिल्ड्रन डेवलपमेंट सेंटर” द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा संवाद का आयोजन एच.आर.डी.सी., जी.ई.एल. चर्च, में हुआ।

इस कार्यक्रम में रांची, कोडरमा, गिरिडीह, पाकुड़ और गुमला से आए युवाओं ने पर्यावरण से संबंधित मुद्दों और उपायों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही साथ वह अपने क्षेत्र में दिए गए पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को यहां प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि श्री उज्जवल तिवारी, झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य, ने बच्चों के अधिकारों और पर्यावरणीय चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बच्चों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित संगठनों से भविष्य में किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता पर चर्चा की।

कार्यक्रम में दो अन्य विशिष्ट अतिथि, श्री शुभेन्द्र झा और श्री बिनोद कुमार, जो पर्यावरण विशेषज्ञ हैं, ने युवाओं को पर्यावरण की रक्षा के लिए कदम उठाने की दिशा में मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार के कदम उठाए जा सकते हैं ताकि पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके और सतत विकास की दिशा में कार्य किया जा सके।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का समन्वय और आयोजन “लेक गार्डन वूमेन एंड चिल्ड्रन डेवलपमेंट सेंटर” के राज्य समन्वयक श्री नवनीत कुमार ने किया। उन्होंने युवाओं को पर्यावरणीय समस्याओं पर काम करने के लिए प्रेरित किया और इस पहल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सभी उपस्थित युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस मुद्दे पर गहरे विचारों और चिंताओं को साझा किया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण कि दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply