
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने World Economic Forum की वार्षिक बैठक के दौरान दावोस में आयोजित इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर भारत सरकार तथा विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड का पहली बार इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर भाग लेना राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि झारखण्ड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और हरित ऊर्जा, उद्योग, निवेश एवं सतत विकास के क्षेत्रों में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने “विकसित भारत 2047” और “समृद्ध झारखण्ड 2050” के विज़न को दोहराते हुए विश्वास व्यक्त किया कि दावोस में वैश्विक नेताओं, देशों और अग्रणी कंपनियों के साथ हुई सार्थक चर्चाएँ राज्य के विकास एवं निवेश प्रयासों को नई दिशा और गति प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए झारखण्ड की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

