मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर पथराव, स्थिति तनावपूर्ण..।

Spread the love

मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर पथराव की घटना हुई है. यह घटना जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के नगड़ी बाजार स्थित मस्जिद के पास हुई है. जहां शुक्रवार की रात सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर मस्जिद के ऊपर से पथराव की घटना की हुई. इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी समेत सैकड़ो की संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया, और स्थिति को काबू किया गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रित है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को समझने में जुटी हुई है लेकिन लोग आक्रोशित हैं.पथराव के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया।

Leave a Reply