पटेल बी.एड. कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस एवं संविधान दिवस का सफल आयोजन — मुख्य अतिथि रहे खूंटी विधायक श्री राम सूर्या मुंडा ।

Spread the love

पटेल बी.एड. कॉलेज, लोधमा में आज जनजातीय गौरव दिवस एवं संविधान दिवस के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का सफल संचालन केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय गुमला के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खूंटी के विधायक श्री राम सूर्या मुंडा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान के आदर्शों, जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं तथा शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की आवश्यकता पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद, कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में श्री नीरज कुमार आलोक, डॉ. रितेश कुमार (कांके बी.एड. कॉलेज), डॉ. एच. एन. सिंह, तथा श्री दिवाकर कुमार (असिस्टेंट डायरेक्टर, दूरदर्शन) ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने संवैधानिक मूल्यों, शिक्षक प्रशिक्षण, जनजातीय समाज के उत्थान, और जनसंचार की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत नागपुरी वेलकम डांस और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पारंपरिक नागपुरी लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

यह आयोजन न केवल जनजातीय परंपराओं और संस्कृति को सम्मानित करने का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों में संविधान की भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी को भी सशक्त रूप से उजागर किया।

Leave a Reply