युवाओं को विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री बनाएंगे सूर्य सिंह बेसरा

Spread the love

झारखंडी खतियान मंच के बैनर तले पुर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व में झारखंड के पुरानी विधानसभा क्लब में दो दिवसीय विधायिका प्रशिक्षण पाठशाला संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में सूर्य सिंह बेसरा ने बताया की झारखंड में 2024 में प्रकाशित विधायक तैयार कर सत्ता व व्यवस्था में परिवर्तन करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बताया की विभिन्न जिलों से भाषा, खतियान, छात्र आन्दोलनकारी भाग लिये। झारखंड के ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह कार्यक्रम प्रमंडल स्तरीय चल रहा है अभी भी इसमें इच्छुक व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में पुर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा,इमाम सफी,सलमा हासदा, सुधीर मुण्डु,रकीब आलम, तैयबुल कादरी, राज कुमार मिंज, राज उरांव, प्रदीप कुमार, प्रकाश कुमार ,अनिल सोरेन, अलसा सोरेन ,अमर चंद महतो, रंजीत कुमार महतो आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply