रांची: दोपहिया वाहन बाजार में एक नया अध्याय जोड़ते हुए Suzuki Motorcycle India ने अपना बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access रांची में लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्चिंग कार्यक्रम शहर में काफी आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस खास मौके पर कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी, डीलरशिप पार्टनर्स और ग्राहक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रिजनल मैनेजर (सेल्स) बिहार एवं झारखंड मोहम्मद तौसीफ़ अशरफ, एरिया सेल्स मैनेजर सुदीपतो सेन सहित महालक्ष्मी सुजुकी, केतकी सुजुकी, सीमा सुजुकी और सीताराम सुजुकी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कंपनी की ओर से बताया गया कि e-Access इलेक्ट्रिक स्कूटर को आधुनिक तकनीक और बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस के साथ डिजाइन किया गया है। इसका स्टाइलिश लुक और स्मार्ट फीचर्स इसे खासतौर पर शहरी ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाते हैं।
यह स्कूटर न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि किफायती भी है, जिससे ग्राहकों को कम खर्च में बेहतर राइडिंग अनुभव मिलेगा। लॉन्चिंग के दौरान मौजूद ग्राहकों ने स्कूटर के डिजाइन और फीचर्स को लेकर काफी उत्साह दिखाया।

कंपनी को उम्मीद है कि यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर रांची सहित पूरे झारखंड के बाजार में अच्छा प्रदर्शन करेगा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देगा।