झारखंड में झामुमो पार्टी की सदस्यता लेना अब लोगों की बनी पहली पसंद।

Spread the love

झारखंड मुक्ति मोर्चा के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आए दिन लोगों की पार्टी के प्रति अलग ही विश्वास देखने को मिल रहा है वैसे में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए मनिंदर सिंह  के नेतृत्व मे एवं पलामू जिला से मुख्य रूप से शजुगल किशोर और संजय सिंह (उमेश)  के साथ सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

Youtube video Link

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता  विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी मे स्वागत किया। साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत कर कार्य करने का संकल्प दिलाया। सदस्यता लेने वालों मे गौरव यादव, बबलू दास, नसीम अंसारी, शुभम राज, रितेश कुमार, सुरेश कुमार, कुणाल चंद्रवंशी, सूरज मुंडा, शशि मुंडा, अजय कुमार राय, पंकज महतो, फिरोज अशरफ, सोनू मुंडा, विवेक साहू, बासुदेव मुंडा, सूरज दास, पप्पू कुरैशी, सुशील तिवारी, विक्की चंद्रवंशी, विशाल चंद्रवंशी, रितिक वर्मा, मो जिसान रजा, यासिर हमीद, अशोक कु गुप्ता, इमरोज साहिल पठान, फारुक आजम, मनीष गुप्ता, विजय तिग्गा, पवन महतो, विजय महतो, मुन्ना महतो, रवि महतो, संदीप मिंज, राहुल बड़ाइक, प्रवीण लोहरा, विजय उरांव, हरजिंदर सिंह, समरजीत सिंह, प्यारेलाल गुप्ता, एंथोनी मिंज, मो सैफ, मो साद, मो शरीक, मो बंटी, उत्कर्ष कुमार, प्रेम यादव के साथ सैकड़ों लोग रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह , केंद्रीय सदस्य शानू सिद्दकी एवं रांची जिला के केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक सदस्य डॉ हेमलाल मेहता के साथ अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply