52 डिग्री तक पहुंचा पारा, मक्का में भीषण गर्मी ने ली 550 हज यात्रियों की जान।

Spread the love

सऊदी अरब के मक्का मदीना में हज यात्रा के लिए लाखों हज यात्री इकट्ठा हुए हैं। इस बीच यात्रियों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि मक्का में गर्मी से कुल 600 हज यात्रियों की मौत हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 323 तो मिस्र के हैं। वहीं, 68 भारतीय नागरिक शामिल है। इन सभी यात्रियों की मौत के लिए भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को जिम्मेदार बताया गया है।



सऊदी अरब में एक राजनयिक ने बताया कि ‘हमने करीब 68 लोगों की मौत की पुष्टि की है… कुछ की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है और हमारे साथ कई बुजुर्ग तीर्थयात्री भी थे। कुछ की मौत मौसम की वजह से हुई है, ऐसा हमारा अनुमान है।’

Leave a Reply