स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने आज नेपाल हॉउस स्थित अपने विभागीय कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला, मौके पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का बुके देकर स्वागत किया।

बन्ना गुप्ता ने बताया कि दूसरी पारी में सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार का ध्यान केंद्रित किया जायेगा, आधारभूत संरचना दुरुस्त हो, मैन पावर की कमी ना हो, ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रखा जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधानन्द शर्मा पंकज, माधवी मिश्रा, लतीत शुक्ला, एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक पवन कुमार, धुर्व प्रसाद, सीमा उदयपुरिया, MD NHM अलोक त्रिवेदी, जय किशोर प्रसाद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
