दुबलिया में प्रस्तावित इंटर स्टेट बस टर्मिनल ( आइएसबीटी) के साथ राज्य के सबसे बड़ा मॉल भी बनेगा. कर्नाटक की सरकारी परामर्शी एजेंसी आइडेक के प्रतिनिधियों ने प्रधान सचिव सुनील कुमार के कार्यालय कक्ष में कंसेप्ट प्लान का प्रस्तुतिकरण किया.
प्रधान साचिव ने आइडेक का प्लान के प्रारूप में कुछ फेरबदल कर एक सप्ताह के भीतर प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया है. प्रधान सचिव ने कहा कि मॉल ऐसा बनाया जाये जिससे कि लोग जाम एवं भीड़भाड़ से दूर शांत प्राकृतिक वातावरण में खरीददारी करते हुये समय बीता सकें. इसमें हरियाली, झारंखड के सांस्कृतिक परिवेश, पर्यावरण, स्वच्छता, आधुनिकता एवं सुरक्षा का पूरा समावेश रहेगा.

कैसा होगा मॉल का स्वरूप:-
दो बेसमेंट प्लस ग्राउंड फ्लोरः 5.59 लाख वर्ग फीट, बेसमेंट के साथ 7.36 वर्गफीट, सुविधा कियोस्क, इवेंट जोन, एक्जीविषन एरिया, डायनिंग एवं सीटिंग एरिया ग्राउंड फ्लोरः 28 दुकाने, एट्रीयम (खुले आसमान के नीचे छायादार छोटी दुकानें) 7, उंचाई युक्त ग्लास पैनल, वर्टिकल फिन्स फस्ट, सेकेंड एवं थर्ड फ्लोरः प्रत्येक तल पर 29 दुकाने, सात एट्रीयम फोर्थ फ्लोरः दुकानें 27, एट्रीयम 7 पंचवा तलः दुकाने 18, एट्रीयम 7, रेस्टोरेंट एक छठवां तलः दुकाने 11, एट्रीयम 7 मल्टीप्लेक 4 रेस्टोरेंट 2 एट्रीयम 7