केंद्रीय सरना समिति केंद्रीय कार्यालय RITबिल्डिंग कचहरी परिसर रांची में बैठक सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की ने किया बैठक में करम पूजा महोत्सव शांतिपूर्ण ढंग एवं हर्षोल्लास से मनाने के लिए विचार विमर्श किया गया केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि करम त्यौहार प्राकृतिक पूजक आदिवासियों का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है करम त्यौहार में आदिवासियों की परंपरा संस्कृति की झलक देखने को मिलती है ।

इस बार 3 सितंबर 2025 को भादो एकादशी में उपवास एवं रात्रि 8:00 बजे पूजा की जाएगी 4 सितंबर 2025 को परना एवं 5 सितंबर 2025 को करम डाली का विसर्जन किया जाएगा केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक ललित कच्छप ने कहा कि करम पूजा को पहान पुजार के द्वारा रूढ़िवादी परंपरा के अनुसार करें उन्होंने कहा की पूजा से पहले जावा फूल का प्रयोग ना करें अखाड़ा में ढोल नगाड़ा मांदर के साथ में नृत्य संगीत करें डीजे साउंड का प्रयोग ना करें ,करम की कहानी पूरी सुनाएं महासचिव संजय तिर्की ने सरकार से निम्नलिखित मांग किया पूरे शहर को आकर्षक विद्युत सज्जा की जाए ,प्रत्येक थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक कराई जाए, प्रत्येक अखाड़े की साफ सफाई कराई जाए, प्रत्येक अखाड़े में जनरेटर पानी टैंकर एवं शौचालय की व्यवस्था की जाए, प्रमुख अखाड़े में महिला एवं पुरुष बलों की तैनाती की जाए सी सी टी वी कैमरा लगाया जाए ।


मौके पर केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक ललित कच्छप महासचिव संजय तिर्की भुनेश्वर लोहरा पंचम तिर्की सोहन कच्छप विमल कच्छप अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा बिनय उरांव लोलेन टोप्पो एवं अन्य शामिल थे