झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मरहुम सिद्दीक शेख के 40 वां में शरीक हुए प्रशिक्षित संघ के तमाम नेतृत्वकर्ता , आश्रित परिवार से मिलकर दिया गया 4,09455( चार लाख, नौ हजार चार सौ पचपन रुपये का आर्थिक सहयोग ।

दुमका जिला के रानेश्वर् प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष नंदुलाल नायक ने दुमका से भेजा 11,500 आर्थिक सहयोग ।
सहायक अध्यापक को अनुकंपा का लाभ देकर झारखंड सरकार सिद्दीक शेख को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें क्योंकि हेमंत पार्ट 2 को बनाने में सिद्दीक शेख एवं प्रशिक्षित संगठन ने काफी भूमिका निभाई है ।
प्रशिक्षित संघ के प्रत्येक नेतृत्वकर्ता प्रत्येक महीने के परिवार को ₹100 देंगे सहयोग ।
झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मरहुम सिद्दीक शेख जी के मृत्य उपरांत आज 40 दिन पूर्ण होने के बाद आज सिद्दीक शेख के धनबाद (कांडरा स्थित आवास के समीप) पंचायत भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया . सभा की अध्यक्षता धनबाद जिला अध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती, मंच संचालन तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष छोटन राम के द्वारा किया . श्रद्धांजलि सभा में प्रशिक्षित संगठन के प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी , प्रधान सचिव सुमन कुमार , प्रदेश उपाध्यक्ष अभिराम मुर्मू मुख्तार अंसारी , महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए विकास कुमार चौधरी ने कहा कि झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के गठन के बाद सहायक अध्यापकों को काफी कुछ लाभ प्राप्त हुआ है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है , सिद्दीक शेख काफी मेहनती, कुशल नेतृत्व के धनी थे
प्रधान सचिव सुमन कुमार ने कहा कि सिद्दीक शेख जी सहायक अध्यापकों के सभी समस्या समाधान करने में हमेशा आगे रहते थे, झारखण्ड के सहायक अध्यापक संघ से जिस तरह अपनी मांग पूर्ति की अपेक्षा रखते हैं, उसी तरह संघ के सुख दुख मे भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए सभा को संबोधित करते हुए सुमन कुमार ने कहा कि अनुकंपा का लाभ देकर झारखण्ड सरकार सिद्दीक शेख को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें क्योंकि हेमंत पार्ट 2 को बनाने में सिद्धीक शेख एवं प्रशिक्षित संगठन ने काफी मेहनत किया है
सभा को संबोधित करते हुए गिरिडीह जिला महासचिव जमाल अंसारी ने कहा कि सहायक अध्यापकों को प्रति महीने सिद्दीक शेख के परिवार को आर्थिक सहयोग करना चाहिए क्योंकि उनके मृत्यु के बाद में उनके परिवार को आर्थिक परेशानी महसूस न हों क्योंकि सिद्दीक शेख अपने जीवन को सहायक अध्यापकों के लिए ही समर्पित किये हैं

श्रद्धांजलि सभा को जिला परिषद सदस्य आशा देवी,पाकुड़ जिला अध्यक्ष एजाजूल हक, जिला सचिव मानिक मंडल देवघर जिला अध्यक्ष अरुण झा धनबाद जिला अध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती, धनबाद जिला सचिव नीलाम्बर रजवार खूंटी जिला अध्यक्ष संजय पाठक गिरिडीह जिला कोषाध्यक्ष सलाकत अंसारी, साहिबगंज जिला अध्यक्ष अशोक कुमार साह, जिला सचिव चंदन कुमार सिंह ने भी संबोधित किया
इस मौके पर धनबाद के टुंडी प्रखंड अध्यक्ष अनिल राजवंशी, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह सचिव संतोष कुमार,निरसा प्रखंड अध्यक्ष रामदयाल कुशवाहा नीरज सिंह, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी संजय सिंह बच्चू प्रसाद सिंह वीरेंद्र पासवान बाघमारा के साजिद शेख साजिद खान,इम्तियाज शेख, देवघर से बास्की सिंह, मन्नान अन्सारी मकसूद शेख, सिद्दीक शेख के परिवार से उनके पिता, उनके भाई बिलाल शेख साथ जुबेर शेख पुत्र मुनाजिर शेख ,मुसद्दीक शेख सेकडों सहायक अध्यापक/ अध्यापिका मौजूद थे ।
