
रांची: मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति, गिरिडीह के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मरांग बुरू पारसनाथ में 18 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के ‘बाहा पर्व’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बाहा पर्व की धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्ता से अवगत कराया और कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को समाज के लिए गौरवपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, मरंग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति के मुख्य संरक्षक विष्णु किस्कू, संरक्षक महावीर मुर्मू, नाइके बाबा चंदूलाल टुडू, मांझी हड़ाम राजेश किस्कू, सुनील मुर्मू, संयोजक सुशील मुर्मू, मरंग गुरू संस्थान के अध्यक्ष शनिचर बेसरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य माइनों हेंब्रम सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से बाहा पर्व का महत्व और अधिक बढ़ेगा तथा आदिवासी परंपरा और संस्कृति को नई पहचान मिलेगी।