देश के 8 राज्यों की 58 सीटों पर शनिवार (25 मई) को वोटिंग हो रही है, जिसमें झारखंड की 4 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं. वोटिंग के दिन झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है. सुबह पांच बजे से ही मतदाता लाइन में लग गये।

रांची लोकसभा और धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सुबह से ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया. हर बूथ पर महिला वोटर खास तौर पर दिखीं. रांची के सिल्ली में मतदान कर्मियों ने सुबह छह बजे से पहले मॉक पोल कराया।

रांची लोकसभा और धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सुबह से ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया. हर बूथ पर महिला वोटर खास तौर पर दिखीं. रांची के सिल्ली में मतदानकर्मियों ने सुबह छह बजे से पहले मॉक पोल कराया.
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. सुबह से ही सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. मतदान कर्मी भी मतदाताओं के आने का इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां लोग मतदान कर रहे हैं. रांची और सरायकेला जिले की जनता रांची के सांसद को चुनती है.
रांची लोकसभा सीट पर 21,88,339 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 11,08,208 पुरुष और 10,80,112 महिला मतदाताओं के साथ-साथ 69 तीसरे लिंग के मतदाता हैं
