
रांची, 26 सितंबर 2025 — ओसीसी क्लब परिसर में बने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मंच पर उनके साथ अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पूजा समिति के पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन से हुई। पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और इसकी थीम स्थानीय संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण पर आधारित रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवी रंग दिया।
उपायुक्त श्री भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आपसी समन्वय को मजबूत करते हैं। उन्होंने पूजा समिति के प्रयासों की सराहना की।

अपर जिला दंडाधिकारी श्री राजेश्वर नाथ आलोक ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित पर्व मनाने की अपील की। वहीं एसडीओ श्री उत्कर्ष कुमार ने समिति को बधाई देते हुए प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।
पूजा समिति के अध्यक्ष ने तैयारियों और इस वर्ष की थीम की जानकारी दी और बताया कि पंडाल स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देता है।
जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के सभी आवश्यक इंतज़ाम किए हैं। उपायुक्त ने नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की।
अबुआ साथी (शिकायत हेतु व्हाट्सएप नंबर): 9430328080