कोयलांचल सहित झारखंड के सबसे चर्चित हत्याकांड में बुधवार को लोअर कोर्ट अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए संजीव सिंह को बरी कर दिया गया है. इस फैसले को लेकर सिंह मेंशन और रघुकुल के लोगों की धड़कनें तेज थी. बताते चलें कि नीरज सिंह हत्याकांड की जांच के बाद पुलिस ने कुल 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. साथ ही, हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों के खिलाफ जांच अभी भी जारी है. इन आरोपियों के खिलाफ जांच अभी पूरी नहीं हुई।
