हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में इण्डिया गठबंधन की बैठक संपन्न हुई।
उक्त बैठक में वर्तमान झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जित सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाई गई तथा केंद्र स्तर से बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं में सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया गया | इण्डिया गठबंधन के घोषणा पत्र में किन मुद्दों को प्रभावी रूप से जनता के बिच रखना है तथा किन मुद्दों को लेकर जनता के बिच जाना है, इन सब विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में झा.मु.मो. के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पांडेय, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, श्री बंधू तिर्की, श्री अशोक चौधरी, भाकपा (माले) के श्री शुभेंदु सेन, राजद की श्रीमती अनीता यादव मुख्य रूप से अपनी बातों को रखा |