मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 फरवरी को राज्य के दक्षिणी और मध्यवर्ती जिलों में कहीं कहीं वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है।

20 फरवरी को जिन दक्षिणी जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां शामिल है, जबकि मध्यवर्ती जिलों में रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ, हजारीबाग शामिल है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी. की गति से तेज हवा चलने की भी संभावना है।