रांची के कांके रोड में कार का शीशा तोड़कर 14 लाख रूपया की चोरी..।

Spread the love

कार का शीशा तोड़कर 14 लाख रूपया की चोरी कर ली गई. यह घटना गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास हुई है. जहां बुधवार की दोपहर बाइक सवार अपराधी कार का शीशा तोड़ कर 14 लाख लेकर फरार हो गये हैं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है. पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. जिसमें यह पता चला है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply