बंधु तिर्की द्वारा समर्थित एवं गठित आदिवासी सेना और झारखंड पार्टी (एनोस) के हजारों नेता और कार्यकर्ता 25 फरवरी को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामेंगे यह जानकारी आदिवासी सेवा के महासचिव अलबिन लकड़ा, सचिव विकास तिर्की, झारखंड पार्टी की केंद्रीय प्रवक्ता अंशु लकड़ा आदि ने आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में दी इन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के समक्ष वे लोग पार्टी का दामन थामेंगे।

इन्होंने बताया कि कार्यक्रम में रांची खूंटी सिमडेगा लोहरदगा गुमला के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे झारखंड पार्टी की प्रवक्ता अंश लकड़ा ने बताया कि झारखंड पार्टी में अब वह बात नहीं रही क्यों एक झारखंड के मटि रोटी की बात कर सके हेमंत सोरेन एक ऐसे युवा नेता के रूप में उभरे हैं जो अपनी कुर्सी की बलि देना उचित समझा मगर भाजपा के आगे घुटने नहीं टेके। आदिवासी सेवा के अरविंद लकड़ा ने बताया कि झारखंड को जिसने बनाया है वही झारखंड को संभालने का काम करेंगे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आंदोलन और सैकड़ो लोगों की शहादत के बाद या राज्य बना राज्य गठन के बाद सबसे अधिक भाजपा ने यहां शासन किया इसके बावजूद आदिवासी मूलवासी की हक और अधिकार को छीना गया जमीन को लूट गया खनिज संपदा का सौदा किया गया हमें गर्व है कि हेमंत सोरेन ने अपनी कुर्सी गवना उचित समझा मगर भाजपा के सामने घुटने नहीं टेका। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर झूठे केस में मुकदमा दायर करके उन्हें जेल भेजने का काम किया इसका जवाब आगामी चुनाव में झारखंड के आदिवासी मूलवासी दलित और पिछड़े वर्ग के लोग देंगे। विकास तिर्की ने बताया कि झारखंड की असली पहचान झारखंड मुक्ति मोर्चा ही दे सकती है और इसका बीड़ा हेमंत सोरेन ने उठाया है इसलिए हम युवा गण हेमंत सोरेन का साथ देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामने का निर्णय लिया है। इस मौके पर अमरनाथ लकड़ा योगेश भगत बच्चन उरांव सहित कई युवा उपस्थित थे।
