
राँची: झारखंड की राजधानी राँची में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर हड़कंप मच गया है। राँची सिविल कोर्ट के बाद अब रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल के पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है।
धमकी की सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेरते हुए पासपोर्ट ऑफिस के अंदर और आसपास सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस टीम पासपोर्ट ऑफिस के हर कोने की बारीकी से जांच कर रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या खतरे का पता लगाया जा सके। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और मॉल परिसर में आने-जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।