रांची मेयर पद के लिए तीन बार की पार्षद सुजाता कच्छप ने ठोका दावा, नामांकन दाखिल ।

Spread the love

नगर निकाय चुनाव का नामांकन अब अंतिम चरण में है वैसे में आज मेयर पद के लिए तीन बार की पार्षद रही सुजाता कच्छप ने भी नामांकन कर दिया।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि हमने 15 सालों तक वार्ड की जनता की सेवा की है अब वक्त आ गया की पूरी राजधानी रांची को कैसे बेहतर बनाया जाए और सुसज्जित किया जाए सड़क, नाली, बिजली, पानी, के साथ चिकित्सा सुविधा वृद्धा पेंशन महिलाओं की सुरक्षा बच्चों की पढ़ाई से लेकर बुजुर्गों की दवाई तक की व्यवस्था कैसे कराई जाए इस पर दिन-रात जनता की सेवा के लिए मैदान में उतरी हूं।

सुजाता कच्छप ने बताया की हमारे सामने कोई भी प्रत्याशी रहे हम उसे चुनौती नहीं मानते बल्कि अपनी वर्षों की मेहनत के बदौलत जनता के बीच में जाते हैं,और जनता से अपील करना चाहूंगी कि एक बार मुझे मौका दीजिए मैं पूरी तस्वीर बदल दूंगी राजधानी की।

वही नामांकन के मौके पर सुजाता कच्छप के साथ आई वार्ड 7 के साथ साथ कई वार्डों की महिलाएं भी साथ में दिखी और सभी महिलाओं के जुबान पर सुजाता कच्छप का ही नाम के नारे लग रहे थे सभी ने कहा हमारे सुख-दुख में हमेशा दीदी मौजूद रहती है चाहे शादी हो या मरनी हो हर सुख दुख में दीदी हमें मदद करती है। इस बार हम सभी उनके समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे और उनको भारी मतों से मेयर के पदों पर विजई बनाएंगे ।


नामांकन कार्यक्रम के मौके पर सीमा, राधा कच्छप,कलावती भूटकुंवर, अश्रिता, भेंगरा ,अनीता तिग्गा, रोमा, रीता ,रजनी,मनीष कुजूर, विजय मिंज उपस्थित रहे।

Leave a Reply