रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर कड़ी सुरक्षा, 5000 जवानों की तैनाती ।

Spread the love

रांची, 29 नवंबर: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मैच के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं।

रांची पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम और उसके आसपास के पूरे इलाके में लगभग 5000 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में एटीएस (Anti Terrorist Squad), आईआरबी, रैप, जिला पुलिस बल, और महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।

इसके अलावा, 6 आईपीएस अधिकारी, 15 डीएसपी, और 30 से अधिक थाना प्रभारी सुरक्षा की निगरानी करेंगे।
स्टेडियम परिसर के अंदर और बाहर अग्निशमन दल एवं वाटर कैनन वाहन की टीम भी तैनात रहेगी ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी होटल रेडिशन ब्लू में ठहरे हुए हैं, जहां पर अलग से पुलिस बल की तैनाती की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार स्टेडियम और होटल दोनों स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

Leave a Reply