रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष उपवास कार्यक्रम झामुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष तनवीर आलम जी की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। जिसमे गढ़वा जिला समिति के साथ रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी के नेतृत्व मे रांची जिला समिती शामिल हुई।
मौके पर झामुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष तनवीर आलम जी ने कहा आज उपवास कार्यक्रम में गढ़वा जिला से हम सभी आए हुए हैं रांची जिला समिति भी साथ में है पूरे राज्य में न्याय यात्रा भी निकल रही है और आपने देखा होगा कि दो दिन पहले ही संकल्प सभा का भी आयोजन रांची में हुआ था जिसमें लाखों की संख्या में लोग जुटे थे। हमारे निर्दोष नेता हेमंत सोरेन जी को केंद्र सरकार के इशारे पर साजिश के तहत जेल भेजा गया है, और हम सभी उनके न्याय के लिए ही यहां पर उपस्थित हैं जब तक उनको न्याय नहीं मिलता है झारखंड मुक्ति मोर्चा के सारे नेता सड़क से लेकर सदन तक इसी तरीके से अपना विरोध जताते रहेंगे। न्यायालय पर हमें पूरा भरोसा है, हमारे नेता हेमंत सोरेन जी निर्दोष साबित होंगे।

रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने कहा केंद्र सरकार के इशारे पर हेमंत सोरेन जी को जबरन जेल भेजा गया है और इससे झमरु कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है जिसे देखते हुए हमारे केंद्रीय समिति ने निर्णय लिया कि हम शांतिपूर्वक तरीके से उपवास कार्यक्रम के द्वारा साथ ही सभी पंचायतों मे न्याय मार्च निकाल कर अपना विरोध प्रकट करेंगे जो आपको देखने को भी मिल रहा है और हेमंत सोरेन जी के न्याय के लिए हम लड़ते रहेंगे।
उपवास कार्यक्रम मे मुख्य रूप से गढ़वा जिला से केंद्रीय सदस्य राजकिशोर यादव, ताहिद अंसारी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, शांति देवी, जिला सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौबे, सचिव चंदा देवी, गुलाब सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुजैल अहमद, रंकायुवराज गुलाब सिंह, जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, अर्चना प्रकाश, अरविंद यादव, दशरथ प्रसाद साथ ही रांची से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, जनक नायक, रामानंद बेदिया, जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, अंतू तिर्की, अफरोज आलम, एजाज शाह, लालजी रमण, अरुण वर्मा, जिला संगठन सचिव आदिल इमाम, आफताब आलम, परविंदर नामधारी, विकास तिर्की, अंशु लकड़ा, बच्चन उरांव, महादेव मुंडा, नईम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, राजेश सिंह, निखिल, अजित लकड़ा, राजेश सिंह, महिला मोर्चा रांची जिला सचिव शांति तिर्की, महानगर संयुक्त सचिव अनिमा केरकेट्टा, मो असलम, अजीजुल साह, कयूम अंसारी, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, इरफ़ान, अतिकुर, साजिद, मदन उरांव, भास्कर, अमन ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष झब्बूलाल महतो, सोहेल खान, भोलू मलिक, राकेश वर्मा, वसीम खान, परवेज़, लक्ष्मण राम, रंथु उरांव, नीरज, ओम शर्मा एवं अन्य कई कार्यकर्त्ता शामिल हुए।
