आज 6 अप्रैल भाजपा का स्थापना दिवस बनाया गया।

Spread the love

प्रदेश भर में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घर एवं जिला-मंडल पार्टी कार्यालयों में भाजपा का झंडा लगाया।

गढ़वा के विश्रामपुर मंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का झंडा फहराया।

इस अवसर पर श्री मराण्डी ने कहा कि देशसेवा एवं जनसेवा में सदैव समर्पित, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के मंत्र पर अग्रसर रहने वाले  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल है भारतीय जनता पार्टी।प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर जी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा का झंडारोहण कर स्थापना दिवस मनाया।
 
कहा कि सेवा ही समर्पण अंत्योदय व एकात्म मानववाद के ध्येय के अनुरूप चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।

प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दिन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण  किया गया। इस अवसर पर दीपक प्रकाश ने पुष्पार्पण करते हुए कहा कि
राष्ट्रहित,अंत्योदय व एकात्म मानववाद के ध्येय को लेकर चलने वाली पार्टी के उन सभी महान विभूतियों को नमन, जिनकी निः स्वार्थ सेवा से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।   

इस अवसर पर अशोक बड़ाईक, केके गुप्ता, नीरज सिंह,सीमा पासवान, निशि जायसवाल, बलबीर सलूजा, संजय चौधरी, पीयूष सरकार, अमित चरण, बबिता वर्मा, सोनी हेमरोम, सहित कई उपस्थित थे।

Leave a Reply