नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे और पहले गैर-कांग्रेसी नेता होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह में मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी. मोदी के साथ मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ लेंगे. सात देशों के शासनाध्यक्षों, कई देशों के राजदूतों-उच्चायुक्तों, देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों समेत करीब आठ हजार लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।
