राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. आज (1 अगस्त) को धनबाद के आईआईटी आइएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची से धनबाद जाएंगी. उनका हेलीकॉप्टर सुबह 11:40 बजे बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर उतरेगा. यहां से वो सड़क मार्ग से आईआईटी आइएसएम पहुंचेंगी. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल, गुरुवार की शाम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंची. जहां राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका का स्वागत किया।

जाने राष्ट्रपति का पूरी कार्यक्रम के बारे में:-
रात के विश्राम के बाद, राष्ट्रपति आज, शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे राजभवन से धनबाद के लिए रांची एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी. वहीं सुबह 10 बजे रांची एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए वह उड़ान भरेंगी. इसके बाद, 11.40 बजे दुर्गापुर एयरपोर्ट से उड़ान लेकर राष्ट्रपति धनबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां दोपहर 12 बजे वह आईआईटी-आईएसएम कैंपस में गोल्ड मेडलिस्ट 33 छात्रों, सदस्यों और सिनेटर्स के साथ फोटो सेशन करेंगी. इसके पश्चात, वह अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर के तहत आदिवासी महिलाओं द्वारा आयोजित कम्युनिटी इनोवेशन से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी. और 12.20 बजे से 1.20 बजे तक आईआईटी आईएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा, 12.40 बजे राष्ट्रपति संस्थान के 10 वर्ष के स्वर्णिम दौर पर आधारित एक पोस्टल स्टांप जारी करेंगी
अंत में, वे 12.45 बजे प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा से मुलाकात करेंगी. और कार्यक्रम के बाद, राष्ट्रपति 3.10 बजे धनबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 3.20 बजे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगी. इसके बाद, वह वहीं से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी.