झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती 4 जून को 81 हॉल में 1492 टेबल पर की जाएगी. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी. झारखंड में 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए डाक मतपत्रों की गिनती 19 हॉल में 465 टेबलों पर की जायेगी. मतगणना का पहला रुझान सुबह 9:15 बजे तक आने की संभावना है।

लोकसभा हॉल टेबल
राजमहल 2 32
दुमका 1 14
गोड्डा 2 48
चतरा 1 48
कोडरमा 2 30
गिरिडीह 2 25
धनबाद 1 40
रांची 1 20
जमशेदपुर 1 42
सिंहभूम 1 28
खूंटी 1 30
लोहरदगा 2 40
पलामू 1 28
हजारीबाग 1 40