आदिवासी छात्र संघ ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस ।

Spread the love

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय कार्यालय करमटोली में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुशील उराँव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान के माध्यम से देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति आस्था प्रकट की गई।


इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुशील उराँव ने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी समाज के छात्र-छात्राओं से शिक्षा को अपना सशक्त माध्यम बनाने, संगठन को मजबूत करने और संविधानिक मूल्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में राँची विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्री मनोज उराँव, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष श्री निशांत तिर्की, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष श्री जगधन बेदिया, श्री प्रकाश भगत, श्री प्रियाव्रत नाग, श्री दिनेश उराँव, श्री मंगल कुमार, श्री मनोहर उराँव, श्री कार्तिक उराँव, श्री प्रणव उराँव सहित आदिवासी छात्र संघ के कई पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply