आदिवासियों ने तोड़ी अवैध तरीके से जमीन की बाउंड्री. जानें पूरी ख़बर।

Spread the love

पुरानी रांची के सरना स्थल के सामने 2 एकड़ 90 डिसमिल पर अवैध चारदिवारी को सैकड़ों आदिवासी ने रविवार को तोड़ दिया।इस मौके पर लोगों ने कहा रांची शहर के बड़ी संख्या में भूमाफियाओं फल फूल रहा है। पुरानी रांची के आदिवासियों की जमीन है और आदिवासियों की धार्मिक जमीन को नियम कानून को ताक पर रखकर जमीन कारोबारियों ने रात दिन सीसीटीवी कैमरे लगाकर काम करवा रहे थे। लोगों ने यह भी बताया कि बाउंड्री कराने से पहले ही इस जमीन को लेकर जमीन दलालो को अवगत कराया गया था। लेकिन नही मानने के बाद जब रात दिन तेजी से सीसीटीवी कैमरे लगाकर काम कराया जा रहा था।इसकी शिकायत प्रशासन को भी दी गई थी। प्रशासन की कारवाई नहीं हुआ तो हजारों आदिवासी एकजुट हुए और चारदिवारी को तोड़ दिया गया। लोगो ने बताया कि यह धार्मिक डाली कतारी जमीन है।जिसे जमीन कारोबारी तेजी से काम करवा रहे थे।

गीताश्री उरांव ने कहा कि बाहरी ताकत के कारण समाजिक व्यवस्थाओं की जमीन लूटी जा रही है।इस जमीन को बचाने के लिए 2015 से लोगो का संघर्ष जुड़ा हुआ है.जमीन कारोबारीयो ने इस जमीन को लूटने के लिए 9 साल से लीपा पोती का खेल खेला जा रहा था।लोगों ने सामाजिक जमीन के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं और भूमाफियाओं से लड़ रहे हैं।

कानून के ताक पर रख कर जमीन दलाल काम कर रहे थे। समाजिक कार्यकर्ता ने कई बार बैठक किया,इसके बाद भी समस्या का हल नही निकला तो लोगों का सब्र टूट गया और रविवार को हजारों आदिवासियों ने धार्मिक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमीन को तोड़ा गया है।

सैकड़ों आदिवासियों द्वारा तोड़ी गई बाउंड्री पर पाहन ने सरना झंडा का पूजा पाठ कर सरना झंडा फिर से गाड़ दिया।

Leave a Reply