जल्द रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलेंगे जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधिमंडल

Spread the love

जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक आरोग्य भवन बरियातू रोड रांची में जिला संयोजक जगन्नाथ भगत के अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ हरि उरांव द्वारा लिखित चईजका कथा डंडी पुथी (कविता संग्रह) नामक पुस्तक रांची विश्वविद्यालय रांची में स्नातकोत्तर मे पढ़ाई हो रही है जिसमें लिखा गया है कि गांवा देवती, को गांव का भूत कहना , घर को भूत कहना, गाय बैल गोहार को भूत कहना यानी सभी जगहों को भूत कहना भूत पूजा कहना अत्यंत ही आपत्तिजनक बात है उसमें भी कॉलेजों में पढ़ाई हो रही है।

जनजाति सुरक्षा मंच इस विषय को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति साहब से मिलकर यथाशीघ्र इस पाठ्यक्रम से और इसका लेखक डॉक्टर हरि उरांव को वहां से हटाने और कार्रवाई करने का निवेदन करेगा इस विषय को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधि मंडल जल्द से जल्द कुलपति महोदय से मिलेंगे।इस बैठक में जगन्नाथ भगत, मीडिया प्रभारी सोमा उरांव, शंकर बाइक, दुर्गा उरांव , मनोज भगत , अंजलि लकड़ा, सनी उरांव , मेघा उराव ,अजय कुमार भोकक्ता , राजू उरांव हिंदवा एवं क्षेत्रीय संयोजक उरांव संदीप उपस्थित थे।

Leave a Reply