दो दिवसीय वैभव श्री -अध्ययन कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का हुआ सम्पन्न

Spread the love

राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय वैभवश्री-अध्ययन टोली की दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रांची के सेवा धाम,जोन्हा में सम्पन्न हुआ। इस वर्ग में  बिहार, झारखंड,उड़ीसा, बंगाल, मेघालय प्रांतों के प्रमुख  महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में  राष्ट्रीय सेवा भारती के केंद्रीय टोली के विशेषज्ञ पदाधिकारियों ने वैभवश्री,स्वावलंबन,अध्ययन आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया।


प्रशिक्षण वर्ग के समापन कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महासचिव विजय पुराणिक ने बताया कि सेवा भारती के परिणामकारक सेवा कार्यों से सामाजिक परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने समाज में चलने वाले स्वयं सहायता समूहों और सेवा भारती की वैभवश्री में फर्क बताते हुए कहा कि हमारे स्वयं सहायता समूह में केवल अर्थिक विनिमय नहीं किया जाता है बल्कि सेवा,संस्कार,समानता,सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीयता का भाव निर्माण होता है। महिलाएं अपनी साप्ताहिक बैठकों में स्थानीय सामाजिक मुद्दों सहित देश-दुनिया की खबरों को साझा करती हैं साथ ही सामाजिक कार्यो में भाग लेती हैं।


        दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्ययन प्रमुख प्रमोद कुलकर्णी ने मोबाइल एप से वैभवश्री का अध्ययन करने के लिए विस्तार से प्रशिक्षण दिया। मौके पर प्रांत टोली अनुसार आगामी तीन वर्षों के कार्य विस्तार की योजना बनाई गई। अपने क्षेत्रों के चयनित वैभवश्री सेवा कार्यों का अध्ययन करने की रूपरेखा तैयार किया गया। समापन कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सेवा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर सेवा भारती के मार्गदर्शक गुरुशरण प्रसाद, प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा,ऋषि पांडेय, राधेश्याम अग्रवाल,चंदन मिश्र, श्याम टोरका,शुभेन्दू भट्ट,परमानंद कुजारा,विनय लाल,संजय गोयल,मुंडा  सिंह सहित नगर-ग्राम के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply