रांची के हिंदपीढ़ी से लापता दो बहनें कर्नाटक से बरामद, अपहरण की बात निकली झूठी, प्रेम प्रसंग का था मामला।

Spread the love


हिंदपीढ़ी की दो सगी बहनें रहस्यमयी हैं वह 11 जनवरी को रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस की विशेष टीम ने कर्नाटक पुलिस की मदद से दोनों बहनों को कर्नाटक-केरल सीमा के पास से बरामद कर लिया है। दोनों लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ गई थीं. दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं और पुलिस टीम उन्हें रांची लौटा रही है. संभवत: पुलिस कल यानी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में खुलासा कर सकती है।



सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें पूरी प्लानिंग के साथ रांची से अपने प्रेमी के साथ भागी थीं. इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है. सूत्रों के मुताबिक अपहरण की कहानी बनाने के लिए वायरल किया गया ऑडियो पूरी तरह से फर्जी निकला है। दोनों लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि दोनों बहनें शादी के इरादे से अपने-अपने प्रेमियों के साथ भाग गई थीं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और दोनों बहनों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और उन्हें रांची लाया जा रहा है

Leave a Reply