राजधानी रांची के नगड़ी इलाके (कतरपा) में गोलीबारी की घटना घटी है. इस गोलीबारी में दो युवकों को गोली लगी है. जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में दो लोगों को गोली मारी गई है. रांची के ग्रामीण एसपी ने बताया गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली है, मामले में जांच की जा रही है।

बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप को गोली लगी है। दोनों चाचा भतीजा हैं। दोनों की मौत हो गई है। दोनों मजदूरी का काम करते थे।